ग्राम समाचार, चांदन, बांका। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज में छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक भी बगैर मास्क लगाएं देखा गया। तथा सोशल डिस्टेंस का धज्जियां उड़ाते नजर आया। मीडिया कर्मी पहुंचने पर सभी सभी छात्र छात्राओं को सतर्क करते हुए मास्क उपयोग करने को कहा गया। पूछे जाने पर प्रिंसिपल
अशोक यादव ने बताया की 4 जनवरी से सरकार द्वारा दिए गए निर्देश को पालन करते हुए पठन-पाठन चलाए जा रहे हैं, इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा 2000 के करीब मास्क प्राप्त हुआ है। और मेरे विद्यालय में लगभग 1200 छात्र-छात्राएं की नाम अंकित है। विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं को दो दो मास्क दिए गए हैं। जिसे बखूबी सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ मास्क का उपयोग किया जा रहा। प्रिंसिपल अशोक
यादव ने या अभी बताया कि हमारे स्कूल के कुछेक टीचर अपने मनमानी करने से बाज नहीं आ रही है। जबकि 8 जनवरी 2021 विद्यालय निरीक्षण के दौरान डीपीओ द्वारा टीचर सुनील कुमार को अनुपस्थित पाया गया था। डीपीओ की बातें को अवहेलना करते हुए अध्यापक सुनील
कुमार छात्र-छात्राओं की टिफिन के दौरान, बिना बताए अपने घर चले गए। जिससे पठन-पाठन कराने में दिक्कतें आ रही है। मास्क के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मेरे द्वारा निर्देश का अवहेलना करने वाले को कड़ी से कड़ी हिदायत दी जाएगी। जिससे मास्क के साथ सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखा जाएगा।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें