ग्राम समाचार, चांदन, बांका। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदन प्रखंड के भोरसार जंगल क्षेत्र के उदालखुट जंगल वन निरीक्षण करने गए वनपाल अशोक कुमार के साथ अन्य वनरक्षी जंगल निरीक्षण करने गए थे जहां 15 सिल्ली (रोला) जो हरे वृक्ष से काटकर रखा पाया।
जिसे जप्त करते हुए सखुआ सिल्ली को फॉरेस्ट कार्यालय सर्वोदय चांदन लाया गया। पूछे जाने पर वनपाल अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात लकड़ी कारोबारियों द्वारा कारोबार के लिए काट कर रखे होंगे। जिसे जंगल निरीक्षण के दौरान कच्चा लकड़ी पाया गया है, जिसे मैं जप्त कर लकड़ी काटने वाले की सुराग का पता लगा रहा हूं। पता चलने पर उक्त कारोबारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जंगल निरीक्षण के दौरान उपवन पाल विवेक कुमार के साथ अन्य वन रक्षी कर्मी मौजूद थे।
उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें