ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। बौंसी प्रखंड के रेफरल अस्पताल के प्रांगण में बुधवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। दिव्यांगों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए। प्रमाण पत्र बांटने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा ठंड को देखते हुए, ठंड से बचाव के लिए उन्हें कंबल भी भेंट किया गया। मेडिकल टीम के द्वारा 120 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया गया। जबकि प्रमाण पत्र बनाने के लिए
239 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मौके पर भारी संख्या में दिव्यांग और उनके परिजन अस्पताल परिसर में उपस्थित थे। वैसे दिव्यांग जो गरीब एवं असहाय थे। उन्हें कंबल भेंट किया गया। मौके पर उपस्थित बी डी ओ ने कहा कि, ठंड से बचाव के लिए ऐसे लोग की हर संभव सहायता की जाएगी जो लोग गरीब और असहाय हैं। इस अवसर पर प्रभारी डॉ संजीव कुमार ने कहा कि, जो दिव्यांग बच गए हैं। जिनका प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। उनका प्रमाण पत्र अगले शिविर में बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर सरफराज नवाज अंसारी, अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार, डॉ पंकज कुमार, प्रखंड नाजिर मनीष कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें