ग्राम समाचार, बांका।आज दिनांक 05.01.2021 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में अधिवेशन भवन, पटना में आयोजित जल जीवन हरियाली अभियान में जन भागीदारी बढ़ाने को लेकर आयोजित परिचर्चा का सीधा प्रसारण समाहरणालय सभागार, बांका में लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से दिखाया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बांका, उप विकास आयुक्त ,बांका अपर समाहर्ता बांका, नजारत उप समाहर्ता बांका, अनुमंडल पदाधिकारी बांका, एवं विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। साथ ही जीविका दीदी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
इस क्रम में इस वर्ष का दिनांक 5 जनवरी 2021 को पहला जनजीवन हरियाली दिवस का आयोजन समाहरणालय सभागार में वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया। पटना अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में जल जीवन हरियाली अभियान में जनभागीदारी विषय पर परिचर्चा की गई और पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर लोगों को अधिक से अधिक सजग और जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया। पिछले वर्ष पौधारोपण में बांका जिले में लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया गया। जलस्रोत सृजन, सोख्ता संरचना निर्माण, छत वर्षा जल संचयन, ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु जन जागरूकता लाकर कार्य में गति प्रदान की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें