Rewari News : कांग्रेस हमेशा देती रही परिवारवाद को बढ़ावा, भाजपा का प्रत्याशी जनता का सेवकः पूनम यादव

रेवाड़ी। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखंड ने कहा कि भाजपा चैयरमैंन पूनम यादव व उनके पति पूर्व पार्षद बलजीत सिंह का शहर में अच्छा प्रभाव हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ लोगों के घर-घर जाकर प्राथमिकता के साथ उनकी समस्या का समाधान किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह इनकी शहर अलग ही छवि हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार पूनम यादव व वार्ड प्रत्याशियों के सर्मथन में आयोजित  जनसभा को सबोधित कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश  सह प्रभारी अन्नापूर्णा यादव व चुनाव प्रभारी रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा कार्यकाल में काफी हद तक भ्रष्टाचार पर लगाम लगी हैं। शहर के सभी कार्य नगर परिषद के माध्यम से होते हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में नगर परिषद के सभी कार्यों में भ्रष्टाचार होता था। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार अंकुश लगाने के लिए जनता को सीधे अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका दिया हैं। जनता सीधे तौर पर अपना प्रतिनिधि चुनकर शहर के विकास कार्यों में तेजी ला सकती हैं।



उन्होंने कहा कि  भाजपा प्रत्याशी ने अपने पार्षद कार्यकाल में काफी अच्छा कार्य किया हैं। शहर का प्रत्येक व्यक्ति उनके कार्यशैली की प्रशंसा करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अभी परिवाद की राजनीति से बाहर नहीं निकल पाई है। नगर परिषद चुनाव में  कांग्रेस ने अपने परिवार के सदस्यों को टिकट देकर अपने कार्यकर्ता का अपमान किया हैं, जबकि भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को जनता की सेवा के लिए प्रधान पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए शहर में 18 महिलाओं को टिकट दिया हैं। उन्होंने रेवाड़ी का संकल्प पत्र बनाने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा कि संकल्प बनाने वाली टीम ने प्रत्येक व्यक्ति को ख्याल रखा हैं। विपक्ष को यह झूठ का पुलिंदा लगता हैं। लेकिन नगर परिषद चुनाव में भाजपा की सरकार बनने के बाद रेवाड़ी भी सपनों का शहर बनेगा। केंद्र में भाजपा की सरकार है इसलिए संकल्प प़़त्र में शामिल प्रत्येक घोषणा को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। चुनाव प्रभारी पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि रेवाड़ी का सपनों का शहर बनने के लिए नगर परिषद से भाजपा को मजबूत करें। मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व में जिस तरह प्रदेश तेजी विकास कार्य हो रहा है उसी प्रकार रेवाड़ी में तेजी से विकास होगा। भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल अपनी प्रत्येक घोषणा को पूरा करेगी। भाजपा प्रत्याशी पूनम यादव  ने शहर के लोगों को भरोसा दिलाया कि शहर के प्रत्येक वार्ड में समुचित विकास कार्य होंगे तथा शहर में विकास के मामले में कोई कमी नहीं रहने दी जाएंगी। शहर के प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाएगा तथा प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है, इसलिए यदि निकाय में भी भाजपा की चेयरपर्सन होगी तो विकास कार्यो के लिए ग्रांट लाने में परेशानी नहीं होगी तथा तेजी से शहर का विकास होगा।

इस अवसर पर चुनाव सह प्रभारी सरदाना सिंह, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष हुकमसिंह यादव, सतीश खोला, सुनील मुसेपुर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी यादव, पारिसा शर्मा,  यशवंत भारद्वाज, अजय पटौदा, अजय काटीवाल, वंदना पोपली, सत्यदेव यादव, दीपक मंगला, दीपा भारद्वाज, वरूण चैधरी राजकुमार, महेश स्वामी, कैलाश सैनी, संजय पहलवान,रामबीर यादव, अनूप धनखंड, नवीन शर्मा, विवेक डीगरा, लाला रतन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
------------------------
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें