Chandan News: बांका सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार महतो का औचक निरीक्षण

 ग्राम समाचार, चांदन, बांका। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार समय 11:00 बजे दिन को बांका के सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार महतो औचक निरीक्षण में चांदन अस्पताल पहुंचे। जहां चांदन अस्पताल की प्रभारी चिकित्सक डॉ एके सिन्हा, आयुष चिकित्सक भोलानाथ गोराई, डॉ बालकृष्ण चौधरी, डॉक्टर अजहर आलम, आयुष डॉक्टर जय किशोर अकाउंटेंट संदीप कुमार, एचएम डॉ यस कुमार, वगैरह उपस्थित पाए गए।



सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार महतो औचक निरीक्षण करने का खास मकसद था कि 22 दिसंबर को जदयू के बेलहर विधायक मनोज यादव के द्वारा चांदन प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ चांदन अस्पताल का  निरीक्षण किया गया था। अस्पताल की लचर व्यवस्था से असंतुष्ट व्यक्त किए थे।  मौके पर से ही अस्पताल की विधि व्यवस्थाओं की शुद्रिढ़ करने की बात कही गई थी। जिसका प्रसारण ग्राम समाचार रिपोर्टर के साथ साथ अन्य संवाददाताओं ने प्रमुखता से दिखाने का काम किया था। जिसे देखते हुए औचक निरीक्षण के द्वारा चांदन अस्पताल के डॉक्टरों की उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन रूम, दवाई भंडार पंजी, एवं दवाई स्टोर रूम, की बारीकी से जांच किए। साथ में डॉक्टरों की गैर हाजरी को देखते हुए असंतुष्ट व्यक्त किए! समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में पदस्थापित 11 डॉक्टरों में अनुपस्थित डॉ शशिकांत के साथ-साथ अन्य डॉक्टरों की 1 दिन की हाजरी वेतन काट देने की बात कही तथा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी डॉ एके सिन्हा की कार्य कर्तव्य निष्ठा से संतुष्ट नजर आए। साथ में कड़ी हिदायत फटकार लगाते हुए बताएं कि बिना काम किए, किसी चिकित्सक का वेतन नहीं मिलेगा। जो चिकित्सक अपनी ड्यूटी को ताख पर रखकर अनुपस्थित रहे उनका हाजिरी वेतन काट दिया जाए।

उमाकांत साह, ग्राम समाचार संवाददाता, चांदन।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें