Bounsi News: ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर सैलानियों के आने का सिलसिला जारी

 ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। बौंसी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर सैलानियों के आने का सिलसिला जारी हो गया है। शुक्रवार को क्रिसमस के त्योहार को लेकर मंदार पर्वत पर सैलानियों की काफी भीड़ देखी गई।

इस बीच एसपी के निर्देश पर मंदार में जिला सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंदार में पर्यटन विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। सैलानियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। नव वर्ष में तो और ज्यादा सैलानियों के आने की संभावना है। नया साल आगमन में 6 दिन शेष रह गए हैं। 

लोग हर दिन को गिन गिन कर 2021 के आगमन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नई खुशियां, नए सपने, नए त्यौहार लेकर आ रहे हैं। इसका असर आज क्रिसमस डे से ही लोगों में देखने को मिला। सभी बड़े हर्षोल्लास के साथ मंदार पर्वत घूमने आए। जगह जगह पर लोग बन भोज का आनंद उठा रहे थे। 

सपा धर्मावलंबी के लोग पापहारणी सरोवर में स्नान कर, पूजा पाठ कर, प्रसाद ग्रहण करते दिखे। सैलानियों में काफी उत्साह देखी गई। वहीं दूसरी ओर रोपवे के चालू ना होने से सैलानियों में थोड़ी सी नाराजगी थी। फिर भी लोग खुश थे, कि यह करोना काल 2020 जाने में सिर्फ 6 दिन बचे हैं। लोगों को बड़ी बेसब्री से 2021 का इंतजार है। 

कुमार चंदन, ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें