Bhagalpur news:भाजपा जिला पदाधिकारियों की हुई बैठक


ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार के अध्यक्षता में शनिवार को सबौर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों का एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत जिला महामंत्री मुरारी पासवान के द्वारा वंदे मातरम् एवं संगठन गीत के साथ हुई। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने किया। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। इसके लिए आम जन मानस के साथ साथ देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। प्रदेश के द्वारा निर्देशित आगामी कार्यकर्मों के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करया गया। उसके बाद मंचासीन अतिथि एवं कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बैठक में भागलपुर विधानसभा प्रत्याशी सह जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय बर्मन, जिला उपाध्यक्ष सह पीरपैंती विधानसभा प्रभारी संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष सह कहलगांव विधानसभा प्रभारी विजय कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सुल्तानगंज विधानसभा प्रभारी सुधांशु भूषण ने भी बैठक को संबोधित ककिया बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्यामल किशोर मिश्रा, रौशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, जिला मंत्री मनीष दास, उमाशंकर, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, बद्री प्रसाद मंडल, राजीव तिवारी, तिलक मांझी मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, विजय मित्रा मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, प्रो. किरण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव बालक तिवारी, योगेश पांडेय, विष्णु शर्मा, मुकेश हरि, रंजीत यादव रॉबिन सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें