पेसा कानून और 2021के जनगणना में सरना कोड की मांग को लेकर आमसभा।


 ग्राम समाचार संवाददाता, पोटका जमशेदपुर: पोटका प्रखण्ड अन्तर्गत पाथरचाकड़ी गांव में माझी परगाना महल के द्वारा विगत दिन एक आमसभा आयोजित किया गया। जिसमें पेसा कानून और सरना धर्म कोड को लेकर विचार-विमर्श किया गया।इस सभा में बतौर  मुख्य अतिथि सह  प्रमुख  वक्ता के रुप में  पूर्व विधायक सह आदिवासी परामर्शदात्री समिति , झारखण्ड सरकार के सदस्य श्री सनातन माझी और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी  श्री बाबू माझी  सभा को संबोधित किए। बातते चले कि आगमी  जनगणना  2021में सरना धर्म कोड की मांग पर राज्य एंव देशभर में आदिवासी  आंदोलित है। इस सभा में  सम्मानित अतिथि के रुप में बैजू मुर्मू, देश परगाना,धाड़ दिसोम, ललित मुर्मू ,देश परगाना, वारहा दिसोम, पकिर मोहन टुडू, देश परगान, सिंञ दिसोम। इसके अलावा तोरोप परगानाओं में दसमात हांसदा, परिषदो मुर्मू, सुशील हांसदा,प्रधान हांसदा, गांगुली हेमब्रम, मंगल चन्द टुडू, नन्दलाल टुडू, पूनता मुर्मू तथा घाट परगानाओं में डां राजेंद्र टुडू व लखन मार्डी एंव मांझी बाबाओं में युवराज टुडू राजदोहा, दसमात मुर्मू डिमना, दुर्गा चरण मुर्मू तालसा, लेदेम किस्कु डोमजुड़ी, मानसिंह सोरेन बिरवाद, रमेश मुर्मू बालीगुमा तथा हजारों के संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।  

 संजय हांसदा पोटका जमशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें